
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बण्डा में हुआ भव्य स्वागत*
सागर 23 नवम्बर 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को सागर जिले के बण्डा में हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक बुंदेलखंड की परंपरागत शैली में भव्य स्वागत किया गया। बुंदेली संस्कृति की झलक दिखाते हुए ढोल-नगाड़ों, मांगलिक वाद्य यंत्रों की गूंज और पारंपरिक बुंदेली नृत्य की प्रस्तुती के बीच हजारों की संख्या में एकत्रित जनसमुदाय ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की इस गर्मजोशी और स्नेह ने उन्हें ऊर्जा से भर दिया है। उन्होंने कहा, “बुंदेलखंड की यह मिट्टी वीरों की मिट्टी है और यहां के लोगों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।


