Uncategorizedअन्य खबरेटीकमगढ़मध्यप्रदेश

एनडीआरएफ ने टीकमगढ़ जिले में भूकंप की परिकल्पना पर आधारित किया संघन मॉक अभ्यास जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

Oplus_0
Oplus_0

*जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस, एसडीईआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका सहित सभी प्रमुख एजेंसियों ने मॉक अभ्यास में लिया भाग*

*टीकमगढ़, 21 नवम्बर 2025/* अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह की उपस्थिति तथा 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ टीम के बचाव कर्मियों ने संयुक्त कार्यालय परिसर टीकमगढ़ में विभिन्न हितधारक संस्थाओं के साथ भूकम्प की परिकल्पना पर आधारित एक सघन मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।
मॉक अभ्यास दौरान भूकम्प आपदा से निपटने की सभी विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही प्रभावी प्रतिक्रिया, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करना तथा सभी हितधारक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान कलेक्ट्रेट की छत और ऊपरी मंजिल से रस्सी के सहारे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रदर्शन किया गया, इसमें जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस, एसडीईआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका सहित सभी प्रमुख एजेंसियों ने भाग लिया। मॉक अभ्यास के दौरान आपदा में इस दौरान घायल व्यक्ति को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई।
अभ्यास के संबंध में जानकारी देते हुये एनडीआरआरएफ टीम के मार्गदर्शक उप कमांडेंट अनील कुमार पाल ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन, प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, उपलब्ध संसाधनों का सर्वाेत्तम उपयोग करना तथा सभी हितधारक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित जिला प्रशासन तथा पुलिस के पदाधिकारियों सहित एसडीइआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका सहित प्रमुख हितधारक एजेंसी सहित संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से मॉक अभ्यास में भाग लिया तथा आपदा के दौरान सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!