Uncategorizedअन्य खबरेटीकमगढ़मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पनयारा व बर्मा डांग ग्राम पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात स्कूली बच्चों से सवाल जवाब किए

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने पनयारा व वर्मा डांग ग्राम पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की स्कूली बच्चों से किए सवाल जवाब ।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*- केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पनयाराखेरा व वर्मा डांग ग्राम पहुंच कर ग्रामीणों से की मुलाकात, स्कूली बच्चों से किए सवाल जवाब।*

Oplus_0

टीकमगढ़। आज केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पृथ्वीपुर विधानसभा के अंतर्गत वन ग्राम के रूप में अपनी पहचान रखने वाले पनयाराखेरा ग्राम व ग्राम वर्माडांग का दौरा किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पृथ्वीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम के रूप में अपनी पहचान रखने वाले ग्राम पनयाराखेरा व ग्राम वर्माडांग में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की उनकी कुशल क्षेम जानी, उन्हें शासन की योजनाओं से जुड़े विषय पर जानकारी दी एवं हितग्राहियों से बात की। साथ ही प्रेम पूर्वक बच्चों से सवाल जवाब किए। उनके साथ वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, जीतू सेन, प्रफुल्ल द्विवेदी ,सौरभ खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह ग्राम , वन ग्राम के रूप में अपनी पहचान रखते है, यहां अधिकतर लोग खेती किसानी व पशुपालन का कार्य करते हैं। भाजपा सरकार शासन की योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दे रही है जिससे विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आज आत्मनिर्भर बन रहा है, यह आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सजा हुआ है जिससे है देश स्वर्णिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। आज ग्रामीण परिवेश में विकास बढा है आज बच्चे अपने गांव का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं और वैश्विक मंच पर अपनी कौशल का परिचय दे रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!