Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइल

रेनेसां एड्यूसिस्टम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विवेक बंसल ने दिए सफलता के मंत्र

अलीगढ़ : रेनेसां एड्यूसिस्टम में कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व एम.एल.सी. विवेक बंसल ने शिरकत की।

समारोह के दौरान विवेक बंसल ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारण तथा उद्देश्यों की स्पष्टता के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने नेल्सन मंडेला की प्रसिद्ध आत्मकथा “लॉन्ग वॉक टू फ़्रीडम” के प्रेरणादायक अंशों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर रेनेसां एड्यूसिस्टम से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के निदेशक वरुण वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उनके साथ अक्षत, नमन, ईशान, अथर्व, नितिन तथा अन्य अधिकारियों ने विवेक बंसल का हार्दिक अभिनंदन किया।

विवेक बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने का कार्य अमृता सिंह, मोहम्मद अनस, कौस्तुभ एवं वरूणेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय टीम की ओर से उन्हें प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने विवेक बंसल के प्रेरक शब्दों से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!