Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला टीकमगढ़।बल्देवगढ़ जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहर्रा में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण खुले में अंतिम संस्कार बारिश के चलते तिरपाल का सहारा लिया कुछ महीना पहले मातौल पंचायत में यही स्थिति हुई थी सामने आई थी ।आखिर ग्रामीणों को आज़ादी 78 बर्ष हो जाने के पश्चात मूलभूत सुविधा कब मिलेगी।

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहर्रा में युवक सुमित पिता हरिशंकर यादव का अंतिम संस्कार मुक्ति धाम नहीं होने पर तिरपाल के नीचे किया गया अंतिम विदाई। मामला प्रशासन और राजनेताओं के गलियारों एवं दरवाजा तक दस्तक दे रहा है। घटना स्थल का वीडियो सोशल मीडिया सुरेश कुमार चौधरी फैसबुक अकाउंट से वायरस होते ही खरगापुर विधानसभा की विधायिका श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर इस मामले को संज्ञान में लेते हुए। वीडियो वायरल ग्राउंड की रिपोर्ट की स्थिति गंभीरतापूर्वक एवं सोशल मीडिया वीडियो वायरल खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से तुरंत प्रतिक्रिया दी कि जिन ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में मुक्ति धाम निर्माण नहीं हुआ । वहां विधायक निधि से विधायक निधि से मुक्तिधाम निर्माण कार्य करवाएंगे। विधायक महोदय ने तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को प्रस्ताव भेजकर अवगत कराये । उसके आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। विधायक गौर ने कहा कि किसी को भी भविष्य में ऐसी पीड़ित‌दायिक स्थिति से ना गुजरना पड़े। ग्राम पंचायत लुहर्रा में करंट लगने से सुमित यादव को स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ ले गए डॉक्टर के द्वारा मृतक घोषित कर दिया।मौत के बाद सुवह सोमवार पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सुपुर्द की।अंतिम संस्कार करने पहुंचे पानी की गड़गड़ाहट रिमझिम बारिश चलते । खुले में चिता लगने पर कठिनाई एवं बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। कीचड़ मलमूत से गुजरते रहे ग्रामीण और परिजनों का दुखों का अंत नहीं रहा । देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक हो गए फिर भी ग्रामीणों आज भी बदहाल स्थिति एवं शर्मनाक जिंदगी व्यतीत कर रही है । अंतिम विदाई में सम्मानजनक सम्मान नहीं कर पाए परिजन मुक्ति धाम ना होने के कारण। जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों के जिम्मेदारों समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है की तत्काल मुक्तिधाम निर्माण कार्य कराया जाए जिससे पीड़ित परिवार दाह संस्कार के दिन तिरपाल का सहारा ना लेना पड़े। मृतक युवक की माता अपने पति को तीन ,चार वर्ष पूर्व बीमारी के चलते साथ छोड़ गए। मात्र लड़का सुमित मां का सहारा था वह भी पंच तत्व में विलीन हो गया। उसकी मां पर एवं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया ।ग्राम में सन्नाटा सा छा गया पीड़ित महिला को दुखों घैर लिया। ईश्वर उन्हें सहनशक्ति प्रदान करें। समस्त ग्रामवासी

oplus_0
Oplus_0

 

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बल्देवगढ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश 8461 904700

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!