मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी: सुश्री नेहा कुमारी मंसूरचक प्रखंड के महादलित टोला, समसा-2 पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन नन्दकिशोर दास बेगूसराय ब्यूरो। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र शनिवार को मंसूरचक प्रखंड के महादलित टोला, समसा-2 पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती रश्मि कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और तख्तियां लेकर मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रैली के दौरान पंपलेट वितरण कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर नागरिक का वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा कुमारी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। सभी मतदाता बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के अपने विवेक से मतदान करें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, आंगनबाड़ी कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन उपस्थित थे। लोगों ने मतदान के महत्व को समझने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार तथा आस-पड़ोस की महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मतदान की भावना को पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य प्रखंडों में भी निरंतर मतदाताओं को 6 नवंबर को मतदान करने के लिए अपील की जा रही है।
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
1 day ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
1 day ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
1 day ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
1 day ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
1 day ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
1 day ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता
3 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त दिए टिप्स भाजपा नेता तिवारी स्थानीय विद्यार्थियों को लाइव सुनाया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम