ताज़ा ख़बरें

जी एस टी दर कम होने से हर वर्ग को मिलेगा लाभ स्वदेशी वस्तुवें अपनाने का लिया गया संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट. अनुराग तिवारी

 

जी एस टी दर कम होने से हर वर्ग को मिलेगा लाभ स्वदेशी वस्तुवें अपनाने का लिया गया संकल्प

बाँदा,भाजपा द्वारा चलाये जा रहे आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नरैनी विधान सभा क्षेत्र के अतर्रा में विधान सभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे स्वदेशीय वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश खरे पूर्व जिला अध्यक्ष चित्रकूट ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 11 वर्षो में केंद्र की मोदी सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को देश की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा की भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा इससे यहाँ के उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोगो को रोजगार मिलेगा तथा उनकी आय में बढ़ोतरी होगी इसलिए सभी लोग संकल्प ले की अपने देश में ही बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे इसीप्रकार केंद्र सरकार द्वारा, जी ऐस टी की दरो में कमी किये जाने से व्यापारियो व किसानों के अलावा सामान्य एवं माध्यम वर्ग को भी लाभ मिलेगा। जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष है की लोग आत्म निर्भर बने इसके लिए उन्हें देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करना होगा स्वदेशी अपनाने से भारत की परिकल्पना साकार होगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ग्यारह वर्षो के कार्यकाल में आर्थिक नीति व विदेश नीति को मजबूत बनाया जिससे सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान मिली। नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कहा की प्रधानमन्त्री ने स्वाभिमान की भावना को जागृत करने का काम किया है केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विकास को लाकर काम कर रही है। कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह , पालिकाध्यक्ष संगीता वेद निराला, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!