Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट. अनुराग तिवारी

कांग्रेस ने DM को दिया ज्ञापन बांदा में कांग्रेस के नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस ने जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांग कहा कि जिला अस्पताल में तैनात ओपीडी डॉक्टरों के द्वारा असहाय मरीजो को बाहरी दवाएं व जांच कमीशन के चलते लिखी जा रही हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए डॉक्टर प्राइवेट क्लीनिक संचालित कर मरीजों का शोषण हो रहा हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी में तैनात डॉक्टरो पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद बांदा पिछड़ा जिला है सन 1982 में कांग्रेस शासन काल में शहर के अंदर सूती मिल खोली गई थी जिसमें हजारों परिवारों को रोजगार मिला था कई दशकों से सूती मिल बंद पड़ी है। बन्द मिल की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। और वह जमीन माफियाओं को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको तत्काल रूप से रोका जाए। शहर के अंदर मात्र एक खेल का मैदान है। जिसे राइफल क्लब मैदान के नाम से जाना जाता है इस खेल के मैदान से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांदा का नाम रोशन खिलाड़ियों के द्वारा किया गया है। विकास प्राधिकरण के द्वारा भू माफिया से मिलकर इस खेल के मैदान को बेचने का कार्य किया जा रहा है। जिसको तत्काल रूप से रोका जाए खेल के मैदान को खेल का ही मैदान रखा जाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर के आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!