Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

रेल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने दिया नोटिस

रेल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने दिया नोटिस

देश 24 लाइव न्यूज़ -लाल मोहम्मद रिपोर्टर तहसील ब्यूरो चीफ बालोद

 

दल्लीराजहरा रेलवे भूमि पर बसे लोगों को रेल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने दिया नोटिस। इससे पहले वार्ड-27 में लोगों को नोटिस दिया एवं कब्जा हटाने कहा गया था। यहां 72 एकड़ भूमि रेलवे अधीन है, जहां लोग लगभग 60 वर्षों से भी अधिक समय से बसे हैं।दल्लीराजहरा बीएसपी, रेलवे एवं राजस्व भूमि पर बसा शहर है, रेल प्रशासन बार बार अतिक्रमण हटाने का पत्र भेजता है।

पीड़ित लोगो ने इस संबंध में पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू से गुहार लगाई जिस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

लोग इस जगह मे वर्षो से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। नोटिस मिलने पर उन्हें अपना आशियाना उजड़ने का डर सता रहा है। दल्ली राजहरा में आयरन ओर की खदान मिलने पर लोगों को यहां रेलवे एवं बीएसपी ने बसाया था। सुविधाएं देने का वादा किया था। यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं जैसे पट्टा, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जूझ रहे हैं। निःशुल्क पट्टा और पीएम आवास योजना का लाभ दल्ली राजहरा के लोगों को नहीं मिल रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-21, 25, 26, 27 रेलवे भूमि है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!