Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडाताज़ा ख़बरें

साइबर फ्रॉड से पीड़ित के रु 25,000/- शत्-प्रतिशत कराए वापस,

 

 

 

 


जिला हेड आवेश अंसारी
गोण्डा। जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नगर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा पीड़ित से फ्रॉड की गयी धनराशि को साइबर सेल गोण्डा व सम्बंधित बैंक इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी गयी शत्-प्रतिशत धनराशि 25,000/- रूपये पीड़ित के खाता में वापस करवाया गया।
आवेदक प्रेम प्रकाश निवासी आवास विकाश कालोनी बड़गाँव थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर गोण्डा को सूचना दिया कि फ्रॉड कॉल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के झासे में आकर यू0पी0आई0के माध्यम से रूपये फ्रॉड कर ट्रांसफर करा लिया गया है। जिस पर थाना कोतवाली नगर पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों द्वारा साइबर सेल गोण्डा व सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते आवेदक के 25,000/- रूपये की धनराशि शत्-प्रतिशत वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं पुलिस को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 या डायल-112 पर भी शिकायत दर्ज कराएँ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी उ0नि0 उदित कुमार वर्मा, का0 पंकज कुमार, म0का0 शिवानी तिवारी शामिल रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!