जमशेदपुर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा ‘मेरी लाइफ’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
आज, 05 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तथा आर सी डब्ल्यू ए 106 बटालियन ने एनजीओ ‘शिल्प कला केंद्र’ ,जमशेदपुर (झारखंड) एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ ‘मेरी लाइफ’ कार्यक्रम के अंतर्गत कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार एवं आरसीडब्ल्यूए
106BN की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सिंह के नेतृत्व में “मिया वाकी तकनीक” से एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को एनजीओ ‘शिवम शिल्प कला केंद्र’ के सदस्यों, आसपास के स्कूली बच्चों एवं वाहिनी के अन्य कार्मिकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफल बनाया ।
आरसीडब्ल्यूए 106 बटालियन की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सिंह ने इस मौके पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “इस कार्यक्रम में सभी ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया है, वह सराहनीय है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हमें उनकी रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।” मिया वाकी तकनीक के माध्यम से पौधे लगाने का यह प्रयास न केवल तेजी से हरियाली फैलाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय जैवविविधता को भी बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और एनजीओ के सदस्यों ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और इस पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर डॉ. निशीत कुमार , कमांडेंट 106 BN RAF ने कहा, “आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर हम सबने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मिया वाकी तकनीक से वृक्षारोपण का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित
वातावरण प्रदान करना भी है।” साथ ही यह भी कहा कि यह आयोजन 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम आशा करते हैं कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित होते रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देंगे।
गोपालगंज बिहार। सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत
2 days ago
ग्राम नादिया के आदिवासी बस्ती आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
2 days ago
नशे पर वार -एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की जन अपील जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपीयों पर पुलिस का शिकंजा, चदेंरा अन्तर्गत हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफतार
3 days ago
गोपालगंज बिहार। साइटिका उन्मूलन कार्यक्रम 2026 का हिस्सा बनें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल 9934969232 का
3 days ago
Sp Manohar Singh mandloi ka Jan sanbad modal ganv की janchopal से majboot hui kanoon vyabastha
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई कि सख्त रणनीति मजनूं अभियान, से जिले में सुरक्षा का नया माहौल*
3 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा दिशा लर्निंग सेन्टर का किया भ्रमण एसपी मनोहर सिंह की नव पहल की सराहना
4 days ago
डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष समानता और समाजिक न्याय की प्रेरणा देता है हम ऐसे संविधान के अंतर्गत जीवन यापन कर रहे हैं जिसकी रचना डॉक्टर भीमराव जैसे महान विचारक ने की विधायक जतारा एवं कलेक्टर
4 days ago
बल्देवगढ। 14 अप्रैल नगर में 135 वीं अंबेडकर जन्मोत्सव पर बम्होरी तिगेला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकली।