Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत

बजरंगबली के दरबार पहुंचीं सांसद

कोरबा: लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार भरोसा जताए जाने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति बारंबार आभार व्यक्त किया है। कहा है कि जनता के आशीर्वाद के बिना यह कठिन लड़ाई जीतना संभव नहीं था, हमने मिलकर सब के सहयोग से कार्यकर्ताओं के बलबूते यह चुनाव जीता है,यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं व कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों को समर्पित है।

क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और आशीर्वाद महंत परिवार को सदैव मिलता रहा है, उसके लिए महंत परिवार सदैव ऋणी रहेगा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि ये सभी कार्यकर्ता मेरी शक्ति बने।

सांसद ने कहा कि कोरबावासियों की आवाज कभी भी दबने नहीं दी जाएगी और देवतुल्य कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता को हम निराश नहीं होने देंगे। दिल्ली में कोरबा लोकसभा की आवाज और भी मजबूत होकर उठाई जाएगी।मतगणना के दौरान रूझानों में आगे रहने और जीत की खबर मिलने पर मतगणना स्थल पहुंचने से पहले ज्योत्सना महंत ने कोसाबाड़ी स्थित श्री सिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे मतगणना स्थल के लिए रवाना हुईं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!