Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

किशनगंज पुलिस टीम पर अपराधी एवं उनके उनके परिजनों ने किया हमला

किशनगंज पुलिस द्वारा किशनगंज थाना अंतर्गत गाछपाड़ा मे प्रतिवेदित मक्का के लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए संलिप्त अपराधकर्मी को गिरफ़्तारी के पश्चात पुलिस टीम पर किया गया हमला|

पुलिस सदर थाने में दर्ज मक्का लूट मामले के आरोपित नूर आलम को पकड़ने के लिए गई थी। लेकिन यहां आरोपी के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में किशनगंज पुलिस को आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। ग्रामीणों के हमले के बाद किशनगंज पुलिस की टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर निकलने मे सफल हुए। टाउन थाना पुलिस मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बच गई।

पुलिस के मुताबिक नूर आलम को किशनगंज के दौला पंचायत ईदगाह से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके परिजन और ग्रामीण राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। किशनगंज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर लौटी। जिस स्थान पर यह वारदात घटित हुई है, वह इलाका बिल्कुल बिहार और बंगाल की सीमा पर है। हमले में घायल पुलिस कर्मियों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दरअसल 15 मई को सदर थाने के गाछपाड़ा इलाके में ड्राइवर को अगवा कर मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लूट हुई थी। सदर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम मामले में आरोपित नूर आलम का पीछा करते हुए दौला पंचायत पहुंची थी। जहां टीम ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन तभी समर्थकों ने आरोपित को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के वाहन पर पथराव भी किया। पथराव में किशनगंज थाने की टीम घायल हो गई।

घायलों में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अवर निरीक्षक अंकित कुमार, तकनीकी सेल के इरफान आदि शामिल हैं। वहीं, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। दालखोला एसडीपीओ रतींद्र नाथ विश्वास ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने हमें कोई सूचना नहीं दी थी। किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मक्का लूट कांड के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। वहीं, एक ग्रामीण ने दावा किया कि पुलिस की गोली से दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चाकुलिया में चल रहा है। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि दो राउंड फायरिंग पुलिस ने आत्मरक्षा में की है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!