*सीईओ ने किया पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यो का निरीक्षण*
*16 मई 2024:-* जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल द्वारा आज जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत बावनलाख, भिलौरी, लावातरा, लेंजवारा एवं आंदू में नरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं एसबीएम के कार्यो का निरीक्षण किया गया। मनरेगा अंतर्गत बावनलाख ग्राम पंचायत में नरेगा कार्य स्थल में संबंधित तकनीकी सहायक एवं मेट को मापपंजी अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन बावनलाख ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ-सफाई हेतु सचिव को निर्देशित किया गया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत महिला समूहों को घर-घर से कचरा एकत्र कर गांव को स्वच्छ रखने हेतु चर्चा किया गया एवं कार्यरत समूह महिला को समय पर स्वच्छता कार्य का शुल्क प्रदान करने एवं सुरक्षा कीट प्रदाय करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत बावनलाख, भिलौरी में कूड़ा पृथककरण शेड का एवं ग्राम पंचायत आंदू में बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। जहाँ कचरा संग्रहण एवं पृथककरण करने हेतु महिलाओं से चर्चा की | चर्चा के दौरान महिलाओं ने टायसायकल के खराब होने की जानकारी दी | जिसे सचिव ग्राम पंचायत को मरम्मत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों का निरीक्षण किया गया जिसमें बरसात के पूर्व सभी आवास को पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला, सहा.परि.अधि. नरेगा, जिला समन्वयक एसबीएम, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बेरला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गंगाजल की कसम .और खौफनाक कत्ल. सीएम सीटी गोरखपुर मे अवैध संबंधों का लहू से सना अंत। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
पटियाला हाउस पंजाब। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू ने 1अप्रैल को बिक्रमदीप की जमानत याचिका यह कहकर खारिज कर दी कि आरोप गंभीर प्रकृति के है । पटियाला हाउस पंजाब से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
बरहज (देवरिया)उत्तर प्रदेश। देवरिया मे चकनाली बना मौत की वजह। पूर्व बार अध्यक्ष का निधन. एसडीएम पर धमकाने का आरोप बंधक बनाकर हुआ हंगामा .बरहज तहसील मे बवाल. अधिवक्ताओं का प्रदर्शन. ग्राम प्रधान समेत 13 लोंगों पर केस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल.
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। exparte भरण-पोषण आदेश को चुनौती देने से पहले धारा 145/2 BNSSके तहत रिकाल अर्जी ज़रूरी इलाहाबाद हाईकोर्ट। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
गोपालगंज बिहार। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 26 डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने संसार के समस्त नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हूए नेचुआ जलालपुर में सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की
3 days ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 26 पर संसार के समस्त नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हुए नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की
2 weeks ago
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी का शानदार परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। प्रयागराज साइबर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह सस्पेंड। लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गोरखपुर जिला जेल मे गैंगस्टर अंशिकां सिंह का डांस. महिला बंदियों में बनी चर्चा । लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। वाराणासी कोर्ट मे SHO का विवादित ब्यवहार .अभियोजन अधिकारी ने D CPसे की कार्रवाई की मांग। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट