उत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा ख़बरें
Trending

वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले रोड शो की भाजपा संगठन ने की बृहद रूप से तैयारी, जाने क्या है रोड शों का रूट...

वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले रोड शो की भाजपा संगठन ने की बृहद रूप से तैयारी, जाने क्या है रोड शों का रूट...

वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले रोड शो की भाजपा संगठन ने की बृहद रूप से तैयारी, जाने क्या है रोड शों का रूट…

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इससे एक दिन पहले 13 मई को प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगे.जिसके लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। पीएम मोदी पहले सिंह द्वार स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके बाद यहां से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक उनका रोड शो निकलेगा।

 

नामांकन से पहले पीएम मोदी 13 मई को काशी में रोड शो करेंगे। ये रोड शो लंका स्थित बीएचयू गेट पर मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ होगा, जो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक जायेगा. रोड शो को भव्य बनाने की तैयारी में भाजपा व अन्य अनुसांगिक संगठन जुट गए हैं। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन की ओर से लाखों कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व विभिन्न समुदायों से संपर्क किया जा रहा है। रोड शो के दौरान इन संगठनों से जुड़े लोग अपने लिए एक-एक स्थान की मांग कर रहे हैं, जहां से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर सकें।

 

पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी

 

पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी के लिए मंगलवार को लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें इस कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मीडिया को बताया कि पीएम मोदी का रोड शो लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यर्पण कर प्रारंभ होगा. यह अस्सी, सोनारपुरा, जंगम बाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा।

 

इस दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। कल वाराणसी संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों की बैठकें आयोजित की गयी हैं। इसके बाद एक दिन में सभी 21 मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। इस रोड शो में लाखों कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लक्ष्य के साथ संगठन तैयारी में जुटा हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!