Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडरामगढ़सरायकेला

गढ़वा से बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज: गिरिडीह के बगोदर में सेना के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल

गढ़वा से  , गिरिडीह के बगोदर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां घाघरा साइंस कॉलेज के पास सेना के जवानों से भरी बस पलट गई है। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

गिरिडीह के बगोदर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां घाघरा साइंस कॉलेज के पास सेना के जवानों से भरी बस पलट गई है। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। वहीं कई जवानों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। बताया जा रहा है कि बस गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से जवानों को बाहर निकाला गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और जवानों का हाल जाना। वहीं गंभीर रुप से घायल जवानों को रांची, धनबाद समेत अन्य जगहों पर भेज पर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है।

मृतक जवान के नाम अब तक पता नहीं चला

 

बताया जाता है कि एक बस पर सवार होकर आरबीआई के जवान गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इधर बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे घायलों के इलाज में चिकित्सा कर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

फिलहाल मृतक जवान के नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई है। प्रशासन के द्वारा उनकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मामूली रुप से घायल जवानों का बगोदर ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!