अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड को अनुदान मिलता है-शिक्षा निदेशक लखनऊ, तो फिर श्री अंबुज जैन ने कैसे लिखित में दिया कि अनुदान नहीं मिलता?

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड को अनुदान मिलता है-शिक्षा निदेशक लखनऊ, तो फिर श्री अंबुज जैन ने कैसे लिखित में दिया कि अनुदान नहीं मिलता?

मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ की गाइड कैप्टन डॉ कंचन जैन ने बताया कि जन सूचना अधिनियम 2005 के अंतर्गत जिला आयुक्त स्काउट प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड अलीगढ़/प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़ श्री अंबुज जैन द्वारा लिखित में यह दिया गया कि भारत स्काउट और गाइड को कोई अनुदान नहीं मिलता।

जबकि शिक्षा निदेशक लखनऊ का पत्र देखें। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त लखनऊ का पत्र देखें। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि भारत स्काउट और गाइड को सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

प्राइवेट एनजीओभारत स्काउट और गाइड के नाम पर जिला अलीगढ़ में शुल्क भी लिया जाता है जो कि भारत स्काउट और गाइड के बैंक खाते में जमा होता है। जिला कार्यालय के अनुसार इस बैंक खाते को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं एक सरकारी प्रधानाचार्य/कोषाध्यक्ष संचालित करते हैं।

श्री अंबुज जैन झूठी सूचनाएं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं। पूर्व में भी पत्र लिखे गये हैं। प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज श्री अंबुज जैन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए तत्काल प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के पद से हटाया जाना चाहिए एवं उनके कार्यकाल की जांच की जानी चाहिए।

शासन एवं प्रशासन को चाहिए कि संज्ञान लेंवें एवं तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!