छत्तीसगढ़

VANDE BHARAT : जवानों के सर्चिंग पार्टी पर IED बम से हमला, एक जवान की हालत नाजुक…

धुर नक्सल क्षेत्र बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

बीजापुर। धुर नक्सल क्षेत्र बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है। वहीं अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के पीडिया इलाके में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि, इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!