मथुरा लोकेश राघव संस्कृति विश्वविद्यालय में ब्रज के साहित्य और संस्कृति को अनेकानेक लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, संस्कृति विश्वविद्यालय एवं गाथा द्वारा ब्रज साहित्योत्सव का आयोजन 21 फरवरी को हो रहा है। इस उत्सव में प्रसिद्ध विद्वानों, कलाकारों और कवियों का समागम होने जा रहा है। संस्कृति विवि के जनसंपर्क अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस एक दीवसीय लिटरेचर फेस्टिवल में बॉलीवुड, राजनीति और साहित्य की प्रसिद्ध हस्तियां, लेखक एवं वक्ता उपस्थित होंगे जो पैनल चर्चा, पुस्तक वाचन, लाइव प्रदर्शन, कवि सम्मेलन, संगीत, थिएटर और सिनेमा आदि साहित्यिक कार्यक्रमों में आपका मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी की उपस्थिति रहेगी। अगले सत्रों में ब्रज साहित्य और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अन्नू कपूर की खास प्रस्तुति, मिर्जापुर, दिल्ली क्राइम जैसी वेब सिरीज और फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, संवाद लेखक राजेश तैलंग की पुस्तक पर चर्चा, पद्मश्री अशोक चक्रधर के साथ एक विशेष सत्र, युवाओं के बीच में अत्यंत लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं शायर(अजहर इक़बाल, राजीव राज, सुरेश अवस्थी, श्याम सुंदर अकिंचन, शशिकांत यादव एवं भावना तिवारी) कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देंगे। ब्रजोत्सव में विश्वप्रसिद्ध सितार एवं सरोद वादक असित गोस्वामी और अमित गोस्वामी की प्रस्तुति के बाद कुणाल ओम तावरी, निधि प्रभु, विनती सिंह और चित्रांशु श्रीवास्तव उनके समूह के सदस्यों द्वारा फ्लेमिगो और कत्थक का फ्यूजन इस लिटरेचर फेस्टिवल का विशेष आकर्षण होगा। इस मौके पर ब्रज साहित्योत्सव में संस्कृति विवि के कुलाधिपति द्वारा ब्रज की विभूतियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति विश्वविद्यालय में ब्रज साहित्योत्सव 21 को
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
27 minutes ago
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
27 minutes ago
टीकमगढ़ में जलकरविंसगति
27 minutes ago
शहडोल: टिल्लू पंप में करंट उतरने से 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने घर के कुएं में लगे टिल्लू पंप से स्नान कर रही थी, तभी अचानक पंप में विद्युत प्रवाह आ गया और वह उसकी चपेट में आ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रानी सिंह (28 वर्ष), पत्नी अंजू सिंह, निवासी ग्राम कुबरा के रूप में हुई है। घटना के दौरान करंट लगते ही महिला मौके पर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को पंप से अलग किया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टिल्लू पंप में तकनीकी खराबी, वायरिंग में लीकेज या अर्थिंग की समस्या के कारण करंट फैला होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हैं।
27 minutes ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व व्यापक कांबिंग अभियान से अपराध नियंत्रण को मिली मजबूती
3 weeks ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
3 weeks ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
3 weeks ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
4 weeks ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
4 weeks ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश