DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

श्री हरिशंकर राय बनें कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत सोशल मीडिया पर पर भी बधाई का तांता लगा रहा

06 Nov 2026, 08:56 AM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री हरिशंकर राय बनें कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत सोशल मीडिया पर पर भी बधाई का तांता लगा रहा - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

हरिशंकर राय बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई; फूलमालाओं, गुलदस्ते और मिठाई खिलाकर जताई खुशी।
टीकमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी में टीकमगढ़ जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष भार्गव की सहमति से हरिशंकर राय को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हरिशंकर राय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की खबर से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व मंत्री, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर राय एडवोकेट जतारा से श्रीमती किरण अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र अध्वर्र अशोक अहिरवार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज अहिरवार, सुनील अहिरवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला सहित गुलाब सिंह, राजा, जब्बी उल्ला बेग, मुन्ना आदिवासी, हरिराम रैकवार, सुरेश कुमार लुहर्रा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरिशंकर राय का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठजनों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आशीर्वाद दिया।
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि हरिशंकर राय के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से टीकमगढ़ जिले में कांग्रेस सेवादल को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन
अजमेर31 Oct

पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

*पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन।* प्रधानाचार्य…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
अजमेर31 Oct

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से “सेवा सेतु अभियान-2026” का प्रारंभ हुआ।

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से "सेवा सेतु अभियान-2026" का प्रारंभ हुआ। नगरपालिका केकड़ी ने शहरवासियों से अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
भोपाल में डाक्टर प्रीति सिंह परमार को मिला कल्याण सम्मान बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया
टीकमगढ़25 Oct

भोपाल में डाक्टर प्रीति सिंह परमार को मिला कल्याण सम्मान बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया

भोपाल में डॉ. प्रीति सिंह परमार को मिला महिला कल्याण सम्मान। हिंदी सेवी सम्मान समारोह में पूर्व राज्यपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
टीकमगढ़24 Oct

दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

*दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
ताला बंद फिर भी ले उड़े बक्से से लाखों के जैवरात एवं नगद राशि लेकर रघु चक्कर टीकमगढ़ जिले में चोरों का तांडव सर चढ़कर नाच रहा है
error: Content is protected !!