टीकमगढ़
ताला बंद फिर भी ले उड़े बक्से से लाखों के जैवरात एवं नगद राशि लेकर रघु चक्कर टीकमगढ़ जिले में चोरों का तांडव सर चढ़कर नाच रहा है
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*ताला बंद फिर भी चोर ले उड़े बक्से से लाखों के जेवरात और नगद केश*
टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में चोरों का आतंक फैला हुआ है कही मंदिरों में चोरी तो कही सूने घरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिनके खुलासे भी पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं लेकिन चोर बेखौफ होकर चोरियों को अंजाम दे रहे है ऐसा ही एक मामला चंदेरा थाना के जेवर चौकी अंतर्गत ग्राम उपरारा में देखने को मिला है जहां से चोरों ने घर में रखे बक्से से लाखों के जेवरात और हजारों के केश पर हाथ साफ कर दिया है पीड़ित देशराज साहू निवासी ग्राम उपरारा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर को उन्होंने अपने घर में रखे बक्से में 72 हजार रुपये रखे थे बक्से में लगभग 8 लाख रुपए के जेवरात भी रखे हुए थे पीड़ित देशराज साहू खरीददारी का काम करता है पैसे रखने के बाद पीड़ित ने घर के कमरे का ताला लगा दिया और बखरी में चाबी को हमेशा की तरह रख दिया और धंधे के लिए निकल गया जब पीड़ित ने अगले सुबह पैसो के लिए कमरे का ताला खोला तो होश उड़ गए कमरे में सामान बिखरा पड़ा था बक्से से जेवरात और केश रखे पैसे गायब थे कमरे में वहीं एक पन्नी में जेवर रखे थे जिस पर चोरों की नजर नहीं पड़ी इसकी जानकारी पीड़ित ने अपने बेटों जित्तू साहू और प्रमोद की दी इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसमें पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी हैं
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सायटिका रोग में कारगर है एकयुप्रेशर- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल
पूरी खबर पढ़ें →
ओबीसी के 27% आरक्षण के लिए नया कानून बनाए सरकार: आजाद समाज पार्टी हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ़–लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी! 15.83 करोड़ नहीं, 158.30…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ कार्यालय में राज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र में लकड़ी परिवहन पर सवाल, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप सागौन की ट्रॉली के ₹20…
पूरी खबर पढ़ें →