DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

24 Oct 2026, 04:33 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

*दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

थाना दिगौड़ा क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पुरानी रंजिश के चलते देशी अवैध पिस्टल से फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले में दिगौड़ा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त हथियार तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम*

दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे ग्राम दिगौड़ा में 22 वर्ष पुरानी जमीनी बुराई के चलते आरोपी शिवाजी राजा परमार द्वारा देशी अवैध पिस्टल से तीन गोलियां चलाकर तुलसी अहिरवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी अंबेडकर मोहल्ला, दिगौड़ा की हत्या कर दी गई। घटना की रिपोर्ट पर थाना दिगौड़ा में अपराध क्रमांक 339/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक का त्वरित संज्ञान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठन*

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के द्वारा घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा श्री अनिल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिगौड़ा के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

*पुलिस कार्रवाई*:-
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र की सहायता से संभावित स्थानों पर दबिश दी गई एवं आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*:–

1. *शिवाजी राजा परमार*, उम्र 30 वर्ष, पिता नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार, निवासी परमार गार्डन के पास, दिगौड़ा, हाल निवासी उत्तमपुरा, जिला टीकमगढ़।

2. *नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार*, उम्र 60 वर्ष, पिता वीर सिंह, निवासी परमार गार्डन के पास, दिगौड़ा, हाल निवासी उत्तमपुरा, जिला टीकमगढ़।

3. *अनिकेत*, उम्र 21 वर्ष, पिता रमेश राजपूत, निवासी ग्राम विधा टपरना, थाना दिगौड़ा, जिला टीकमगढ़।

*हथियार एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त*

पुलिस द्वारा की गई विवेचना के दौरान आरोपी शिवाजी राजा परमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी अवैध पिस्टल तथा आरोपी अनिकेत की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296(बी), 351(3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

*पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित प्र.आर. 88 राकेश घोष, प्र.आर. 275 अभय वर्मा, प्र.आर. 153 फूलचन्द तिवारी, प्र.आर. 240 अभय वर्मा, प्र.आर. 192 घनश्याम खटीक, प्र.आर. 512 विकास रजक, प्र.आर. 333 सचिन, आरक्षक हरिओम, आरक्षक रविन्द्र, आर. 602 अरुण चौहान, आर. 126 अजीत सिंह, आर. 598 अक्षय सिंह, आर. 732 नील, आर. 197 अंकित साहू एवं आर. 225 राघवेन्द्र लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ, लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी
टीकमगढ़14 Oct

पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ, लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी

पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ़–लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी! 15.83 करोड़ नहीं, 158.30…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
टीकमगढ़13 Oct

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ कार्यालय में राज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव का हुआ अभिन्नदन
टीकमगढ़12 Oct

मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ कार्यालय में राज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव का हुआ अभिन्नदन

मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ कार्यालय में राज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव का हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!