पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

*पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन।*
प्रधानाचार्य लादूराम रेगर ने बताया कि विद्या भारती की योजना अनुसार स्थानीय विद्यालय में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती सानिया सेन अधिवक्ता कोर्ट परिसर केकड़ी,अध्यक्षता श्रीमती विनीता सरावगी व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलगाँव व शशि विजय सह सचिव प्रबंध समिति व श्रीमती ममता विजय प्रबन्ध समिति सदस्य ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आचार्या पुष्पा सैनी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए अतिथियों का परिचय व स्वागत करवाया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना
करिश्मा तेजस्वी ने प्रस्तुत की। श्रीमती सुमन सेन प्रधानाचार्य ने काव्य गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
मुख्य अतिथि श्री मती सानिया सेन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और विद्यालय दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने माताएं बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं, इसलिए उनके संस्कार और व्यवहार का बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने माताओं सेआग्रह किया कि सभी अपने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखना चाहिए । मातृ सम्मेलन से मातृशक्ति को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं परिवार निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है l
अध्यक्ष महोदया श्रीमती विनीता सरावगी ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं। ऐसे में माता-पिता का बच्चों के साथ संवाद और आत्मीय संबंध बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा प्रदान कर सकती हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया l
सम्मेलन में रामायण एवं महाभारत आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा श्रीमती शकुंतला जी एवं श्रीमती प्रीति जी के द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। माताओं एवं बहिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अभिभावक माता वंदना वैष्णव, विशाखा पाराशर, गुड्डी सोनी, नीलम सोनी,रीमा वर्मा ने भी अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंध समिति सदस्य ममता विजय ने सभी अतिथियों, माताओं, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते कहा कि मातृ सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करने के साथ-साथ बच्चों के संस्कार निर्माण में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष श्री काशीराम जी विजय प्रधानाचार्य श्री रामेश्वर चौहान अजमेर रोड विद्यालय ,शिशुवाटिका प्रभारी श्रीमती ललिता चौधरी एवं विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सुगम व प्रभावी संचालन आचार्या ललिता वैष्णव ने किया।
Share this:
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






