टीकमगढ़
भोपाल में डाक्टर प्रीति सिंह परमार को मिला कल्याण सम्मान बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भोपाल में डॉ. प्रीति सिंह परमार को मिला महिला कल्याण सम्मान।
हिंदी सेवी सम्मान समारोह में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी रहे मौजूद
टीकमगढ़/भोपाल। बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। टीकमगढ़ की डॉ. प्रीति सिंह परमार को रविवार को भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित हिंदी भवन में आयोजित हिंदी सेवी सम्मान समारोह वर्ष-2026 में स्वर्गीय श्रीमती सम्यक्तिदेवी विजयवर्गीय स्मृति महिला कल्याण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से टीकमगढ़ में गौरव और प्रसन्नता का वातावरण है।
मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में हरियाणा एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समारोह की अध्यक्षता मानस भवन के अध्यक्ष रघुवंश शर्मा ने की।
कार्यक्रम में हिंदी सेवियों, साहित्यकारों तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषाओं के बीच समरसता, एकजुटता और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने भाषा और साहित्य को सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार बताया।
इसी अवसर पर टीकमगढ़ की डॉ. प्रीति सिंह परमार को महिला कल्याण सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान महिला योगदान और सामाजिक सरोकारों के महत्व को रेखांकित करता है। उनकी इस उपलब्धि को टीकमगढ़ के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
समारोह में सम्मान और आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों ने स्वरुचि भोज में भाग लिया। आपसी सौहार्द और उत्साह के वातावरण में समारोह संपन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विजयादशमी पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र एवं वाहन पूजन* टीकमगढ़। विजयादशमी के…
पूरी खबर पढ़ें →
सायटिका रोग में कारगर है एकयुप्रेशर- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल
पूरी खबर पढ़ें →
सायटिका रोग में कारगर है एकयुप्रेशर- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल
पूरी खबर पढ़ें →
ओबीसी के 27% आरक्षण के लिए नया कानून बनाए सरकार: आजाद समाज पार्टी हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ़–लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी! 15.83 करोड़ नहीं, 158.30…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा…
पूरी खबर पढ़ें →