टीकमगढ़
आयकर एवं टीडीएस प्रावधानों की जानकारी के लिए 22 सितंबर को आउट रीच। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



*आयकर एवं टीडीएस प्रावधानों की जानकारी के लिए 22 सितम्बर को आउटरीच/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
टीकमगढ़ 18/09/2026
भारत सरकार के निर्देशानुसार आयकर विभाग एवं आयकर अधिकारी ग्वालियर द्वारा आयकर अधिनियम के प्रावधानों व टीडीएस से संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितम्बर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे संयुक्त भवन कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ के सभा कक्ष (मीटिंग हॉल) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) द्वारा टीडीएस कटौती, उसे जमा करने तथा ई-फाइलिंग के दौरान होने वाली व्यावहारिक त्रुटियों को सुधारना है। ताकि प्रक्रियात्मक कमियों के कारण उत्पन्न अनावश्यक टीडीएस मांग एवं शिकायतों (Grievances) के त्वरित निराकरण हेतु मार्गदर्शन और समाधान प्रदान किया जा सके।
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 22 सितम्बर को अपने संबंधित लेखा लिपिक के साथ नियत समय पर मीटिंग हॉल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।
सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों व अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे इस आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया, नाव के बाद ग्रामीणों…
पूरी खबर पढ़ें →
बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही शराब, ग्रामीणों में आक्रोश । नारी शक्ति चिंतित सप्लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSडॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 आरोपियों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार* …
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWSशिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कानून में आवश्यक सुधार हेतु शिक्षकों ने दिया रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →