डॉ बी आर अम्बेडकर कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 आरोपीयों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉ. बी.
आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 आरोपियों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार*
टीकमगढ़। थाना देहात क्षेत्र के ग्राम मवई स्थित बस स्टैंड पर स्थापित *डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने* के संवेदनशील प्रकरण में थाना देहात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ग्राम मवई निवासी *मुकेश अहिरवार पिता खड़ी अहिरवार, उम्र 38 वर्ष* द्वारा ग्रामवासियों के हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन थाना देहात में प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम मवई बस स्टैंड पर स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। आवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना देहात में *अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 324(4), 298 बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी टीकमगढ़ को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश एवं पतारसी के लिए विशेष प्रयास किए गए।
इसी क्रम में *दिनांक 11 सितंबर 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना* के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों—
1. *राजेश लोधी पिता नारायणदास लोधी उर्फ खड़ी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धजरई, थाना देहात, जिला टीकमगढ़।*
2. *अनिल कुमार लोधी उर्फ भज्जू पिता रामनाथ लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धजरई, थाना देहात, जिला टीकमगढ़।*
को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई।इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।
Share this:
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
