DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
ताज़ा ख़बरें

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान।

08 Sep 2026, 08:41 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान*

*अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस का शिकंजा, 113 प्रकरणों में 113 आरोपियों पर कार्रवाई*

*622 लीटर अवैध शराब जब्त, कोतवाली पुलिस ने 4500 लीटर महुआ लहान किया नष्ट*

*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल* द्वारा जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से *जिला स्तरीय अभियान* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत चेकिंग, निगरानी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *दिनांक 07 सितम्बर 2026* को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री विक्रम सिंह कुशवाहा* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी *श्री राहुल कटरे* के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा *102 प्रकरणों में 102 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई* करते हुए कुल *412 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,43,875/- है, जब्त* की गई।

इसी अभियान के क्रम में *आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा नए बस स्टैंड के पास स्थित संदिग्ध डेरों एवं अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान *11 आरोपियों से 210 लीटर अवैध शराब जब्त* की गई तथा *310 डिब्बों में रखा लगभग 4500 लीटर महुआ लहान नष्ट* किया गया। प्रकरणों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें07 Sep

टीकमगढ़ में 160%जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। पवन घुवारा

टीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर :…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें05 Sep

​कुआंगोंदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

माँ नर्मदा एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन “राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और आत्मीयता का अटूट बंधन है।” माँ नर्मदा एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर “रक्षा का बंधन – संस्कारों का वंदन” थीम के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, सुंदर एवं संदेशात्मक राखियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियाँ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बाँधी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्हें राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा समाज की सेवा और सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं “सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन” का प्रेरणादायक संदेश दिया। राखी बाँधने के इस विशेष आयोजन से विद्यार्थियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं डॉ. रीना नाहर तथा माँ नर्मदा एकेडमी के प्राचार्य श्री जितेंद्र पारासर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति सम्मान, सेवा, सुरक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बना। माँ नर्मदा एकेडमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बदवार में बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल*

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बदवार में बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!