DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

ग्रामीणों में सप्लाई बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही देशी अंग्रेजी शराब ग्रामीणों में आक्रोश नारी शक्ति भी चिंतित

15 Sep 2026, 08:28 AM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्रामीणों में सप्लाई बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही देशी अंग्रेजी शराब ग्रामीणों में आक्रोश नारी शक्ति भी चिंतित - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही शराब, ग्रामीणों में आक्रोश । नारी शक्ति चिंतित सप्लाई चालू से।

टीकमगढ़। बलदेवगढ़ ब्लॉक के हटा अंग्रेजी देसी कंपोजिट कलारी क्षेत्र द्वारा गांव-गांव अवैध शराब बिक्री का आरोप, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बलदेवगढ़। बलदेवगढ़ ब्लॉक के हटा कलारी क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं, शराब की दुकानों पर निर्धारित रेट सूची नहीं लगाए जाने से ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री का असर सीधे तौर पर परिवारों पर पड़ रहा है। शराब के कारण घरेलू विवाद और आर्थिक नुकसान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

अब ग्रामीण खुद संभालेंगे मोर्चा

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभागों ने अवैध शराब की बिक्री पर जल्द रोक नहीं लगाई और निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया, तो ग्रामीण स्वयं इसके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

विशेष रूप से महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ी तो वे 'नारी शक्ति' के रूप में सड़कों पर उतरकर शराबबंदी और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आंदोलन करेंगी।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए, लेकिन यदि अधिकारी कार्रवाई से बचते रहे तो ग्रामीणों को ही अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि हटा कलारी क्षेत्र में शराब बिक्री की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई करें।

आबकारी अधिकारी विजय सिंह से संपर्क नहीं हुआ प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें08 Sep

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान।

*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें07 Sep

टीकमगढ़ में 160%जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। पवन घुवारा

टीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर :…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें05 Sep

​कुआंगोंदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

माँ नर्मदा एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन “राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और आत्मीयता का अटूट बंधन है।” माँ नर्मदा एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर “रक्षा का बंधन – संस्कारों का वंदन” थीम के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, सुंदर एवं संदेशात्मक राखियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियाँ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बाँधी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्हें राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा समाज की सेवा और सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं “सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन” का प्रेरणादायक संदेश दिया। राखी बाँधने के इस विशेष आयोजन से विद्यार्थियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं डॉ. रीना नाहर तथा माँ नर्मदा एकेडमी के प्राचार्य श्री जितेंद्र पारासर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति सम्मान, सेवा, सुरक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बना। माँ नर्मदा एकेडमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!