DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Uncategorized

18 Sep 2026, 08:23 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

शीर्षक

बेल्हेश्वरनाथ महादेव परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 5 सितंबर को दिलीप दरभंगिया देंगे प्रस्तुति

खबर

ठाढ़ी बिशनपुरा। ठाढ़ी बिशनपुरा स्थित बेल्हेश्वरनाथ महादेव एवं ब्रह्मबाबा स्थान बेल्हामहार परिसर में युवा समिति द्वारा आयोजित नवम तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई सहित महोत्सव की अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के अनुसार इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 4 से 6 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

महोत्सव के पहले दिन 4 सितंबर को कलश स्थापना के साथ प्रथम पूजा की जाएगी। वहीं 5 सितंबर को सुप्रसिद्ध मैथिली कलाकार दिलीप दरभंगिया अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन 6 सितंबर को कुमारी भोजन एवं पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव के तीनों दिनों शाम 6 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा।

युवा समिति ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति का प्रयास है कि इस बार का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के साथ भव्य रूप से संपन्न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम रोजगार सहायक भर्ती में अनियमितता का आरोप आवेदक ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय से मांगी जांच की जानकारी
टीकमगढ़17 Sep

ग्राम रोजगार सहायक भर्ती में अनियमितता का आरोप आवेदक ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय से मांगी जांच की जानकारी

ग्राम रोजगार सहायक भर्ती में अनियमितता का आरोप, आवेदक ने कलेक्टर से मांगी जांच की जानकारी टीकमगढ़। ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी 3 साल से क्षतिग्रस्त पुलिया,नाव के बाद ग्रामीणों ने निजी खर्चों से बनाया 70 फ़ीट का असुरक्षित
टीकमगढ़16 Sep

जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी 3 साल से क्षतिग्रस्त पुलिया,नाव के बाद ग्रामीणों ने निजी खर्चों से बनाया 70 फ़ीट का असुरक्षित

जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया, नाव के बाद ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्रामीणों में सप्लाई बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही देशी अंग्रेजी शराब ग्रामीणों में आक्रोश नारी शक्ति भी चिंतित
टीकमगढ़15 Sep

ग्रामीणों में सप्लाई बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही देशी अंग्रेजी शराब ग्रामीणों में आक्रोश नारी शक्ति भी चिंतित

बिना रेट सूची के मनमाने दामों पर बिक रही शराब, ग्रामीणों में आक्रोश । नारी शक्ति चिंतित सप्लाई…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें11 Sep

डॉ बी आर अम्बेडकर कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 आरोपीयों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 आरोपियों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार*  …

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें09 Sep

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कानून में आवश्यक सुधार हेतु शिक्षकों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कानून में आवश्यक सुधार हेतु शिक्षकों ने दिया रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!