ताज़ा ख़बरेंहरदोई

हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, दो आरोपियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की कार्रवाई

हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, दो आरोपियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की कार्रवाई

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। टड़ियावां पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें असलहा बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।�

बताया गया कि टड़ियावां पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़पुर के पास खेतों में बनी झोपड़ी में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम संतराम और दयाराम बताया है। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। जिसमें 6 तमंचे, 1 अर्धनिर्मित तमंचा, एक जिंदा व चार खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस को दोनों आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों को सप्लाई करते थे और उनसे होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।�

एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि टड़ियावां पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पहाड़पुर के पास खेतों में अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को घेराबंदी कर झोपड़ी से गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए है। अब इनको विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा हैं।�

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!