अम्बालाहरियाणा

शिक्षा ही देश का भविष्य तय करती है : एस पी वर्मा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए

  1. आज अम्बाला शहर के बी डी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह रेजिमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी वर्मा ने शिरकत की।एस पी वर्मा ने ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य और समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान,समझ, और समर्पण की भावना को विकसित करती है। शिक्षा सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। शिक्षा द्वारा हमें नैतिक मूल्यों समाज सेवा की भावना, समाजिक न्याय और समरसता के महत्व को समझने में मदद मिलती है। शिक्षित लोग समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान करते हैं।एस पी वर्मा ने कहा कि बच्चों को जाति, मज़हब की नफ़रत वाली बातें से हमेशा दूर रखें। आज के बच्चे ही हमारे देश के कल का भविष्य है। वर्मा ने कहा कि सरकार को विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। शिक्षा पर हम सबका मौलिक अधिकार है। वर्मा ने कहा कि बड़े दुःख से कहना पड़ता है कि आज भी गरीब के बच्चे से शिक्षा दुर है। इस अवसर पर समाज सेवी बी एल कपूर, परमजीत सिंह, मनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!