जयपुरमनोरंजनराजस्थान

एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न सिद्धि राठौर बनीं मिस दिवा राजस्थान, फरहीन खान ने जीता मिसेज दिवा राजस्थान का खिताब; गरिमा चौहान बनीं ब्रांड एम्बेसडर

जयपुर, 27 सितम्बर। वैशाली नगर स्थित होटल फॉक्ससो फिओरी, जयपुर में “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन एसएस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा शानदार अंदाज में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग एवं फैशन के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना रहा। प्रतियोगिता में सिद्धि राठौर ने “एलीगेंस मिस दिवा राजस्थान 2026” का खिताब अपने नाम किया, जबकि फरहीन खान को “एलीगेंस मिसेज दिवा राजस्थान 2026” की विजेता घोषित किया गया।

वहीं जयपुर की बेटी गरिमा चौहान को “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा ब्रांड एम्बेसडर 2026” बनाया गया। आरजू चौहान मिस दिवा रनर-अप तथा सोनाली राठौर मिसेज दिवा रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्रा, CEO एवं Editor-in-Chief, भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज़ तथा बसंत जैन बैराठी, चेयरमैन, सरस्वती प्रिंटिंग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ रहे।

कार्यक्रम में जयपुर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इनमें प्रमुख प्रयोजक भावेश अरोरा, नरेंद्र सामोता, गोविन्द सिंह शेखावत, महावीर सोनी, डॉ.

किशोर गिठाला, फाउंडर ताज़ाटॉक्स क्लब, डॉ. आँचल पुरी, CEO ताज़ाटॉक्स मीडिया एवं Spotify Podcaster तथा राहुल शर्मा, अध्यक्ष बेटी फाउंडेशन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रैंड पेजेंट को तीन आकर्षक राउंड्स में आयोजित किया गया। पहले राउंड में जयपुर रेंटल स्टूडियो, प्रेजेंटेड बाय राधिका राठौर, के डिज़ाइनर वेस्टर्न गाउन्स में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया।

दूसरे राउंड में HB Fashion की डिज़ाइनर हिमानी शर्मा के कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया। वहीं ग्रैंड फिनाले में Style Switch की फाउंडर शालू मेहरा के विशेष डिज़ाइनर परिधानों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के दौरान जयपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास द्वारा विशेष ज्वेलरी उपलब्ध कराई गई। वहीं लिली सैलून की फाउंडर शीतल जोशी, ऑरा ग्लैम स्टूडियो की फाउंडर रिचा शर्मा एवं सुबीया खान ने प्रतिभागियों का मेकअप एवं लुक तैयार किया।

कार्यक्रम की ज्यूरी में पूनम गिडवानी, मयंक लालवानी, शालू मेहरा, प्रीती सिंह एवं निकिता जैन शामिल रहीं। ज्यूरी ने विभिन्न राउंड्स में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल, फाउंडर SS Events & Entertainment, एवं शो मैनेजर रिचा शर्मा ने बताया कि एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!