Uncategorized
शहडोल: टिल्लू पंप में करंट उतरने से 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शहडोल: टिल्लू पंप में करंट उतरने से 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास
शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने घर के कुएं में लगे टिल्लू पंप से स्नान कर रही थी, तभी अचानक पंप में विद्युत प्रवाह आ गया और वह उसकी चपेट में आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रानी सिंह (28 वर्ष), पत्नी अंजू सिंह, निवासी ग्राम कुबरा के रूप में हुई है। घटना के दौरान करंट लगते ही महिला मौके पर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को पंप से अलग किया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टिल्लू पंप में तकनीकी खराबी, वायरिंग में लीकेज या अर्थिंग की समस्या के कारण करंट फैला होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
DESH 24X7 LIVE NEWSY20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता को तेजस्वी सूर्या ने सराहा …
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSखरगूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्याभियुक्त गोविंद दूबे गिरफ्तार पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने दबोचा…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWSजयपुर। रविवार को होटल अटल छायाछत्र, जयपुर में गोल्डन इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर…
पूरी खबर पढ़ें →