Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

बायसन के हमले से युवती गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा :- जिले के वनमंडल कटघोरा में घूम रहा बायसन ग्राम सलोरा तक पहुंच गया। ग्राम के पास खेत की ओर गई मूक बधिर एक युवती को बायसन ने हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा रेंज के ग्राम सलोरा निवासी साधना केवट उम्र (18 वर्ष) पिता फागु केवट अपनी बहन चंद्रिका के साथ ग्राम के बाहर खेत की ओर गई थी। वहा से दोनों वापस लौट रही थी। इसी दौरान बायसन ने दौड़ते हुए उस पर हमला कर दिया। युवती मूकबधिर होने की वजह से इशारा करती रही, लेकिन उसकी छोटी बहन कुछ समझ नहीं पाई। बाद में चंद्रिका समझकर शोर मचाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर घायल युवती को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रेंजर अशोक कुमार मन्नेवार ने बताया कि घायल को 500 रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बायसन एतमानगर रेंज होते हुए फिर से जटगा की ओर चला गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पहले इस क्षेत्र में हाथियों से डर बना हुआ था। अब बायसन का भी डर लोगों को हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!