Uncategorized
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर। रविवार को होटल अटल छायाछत्र, जयपुर में गोल्डन इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट डॉ. आँचल पुरी रहीं। कार्यक्रम के दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी समान भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। इस अवसर पर डॉ. किशोर गिठाला को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अवार्ड समारोह में बेस्ट टेक कम्पनी का सम्मान टेकसोलेस कम्पनी को प्रदान किया गया। यह सम्मान कंपनी की टीम की ओर से रोहन पुरी, प्रणव, समर्थ और समृद्ध पुरी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सोचोफास्ट के फाउंडर राकेश गुर्जर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता राज शर्मा और राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, तकनीक और प्रतिभा को एक मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
DESH 24X7 LIVE NEWS*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSटीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर :…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSमध्य प्रदेश में दलित समाज पर जातंकवादियो एवं दबंगों का तांडव मानवता सर्मसार आखिर कब मिलेगी जातंकवादियों…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSराजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWSनगर पालिका केकड़ी चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की सभी 40 वार्डों की सूची नगर पालिका के आम…
पूरी खबर पढ़ें →