
*◼️दबोह थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह तोमर में किया जन संवाद*
*लक्ष्मी मैरिज गार्डन में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम मे जनता की सुनी गई जन समस्याएं*
दबोह– मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा अनुसार भिंड पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दबोह थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह तोमर की अगुवाई में दबोह नगर में लक्ष्मी मैरिज गार्डन में दबोह थाना पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,, जिसमे गणमान्य नागरिकों से समस्याएं जानी एब उनका का निदान करने का भरोसा दिलाया ,,गया
कार्यक्रम में थाना प्रभारी रविंद सिंह तोमर ने भरोसा दिलाया किसी भी फरियादी के साथ कोई भेद भाव नहीं होगा ,, अपराधी कोई भी हो तत्काल कार्यवाही होगी कोई भी समस्या हो उसे आप हमे बताए आप लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा ।
सभी नागरिक कानून का पालन करे , श्रीमान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगे इसलिए जनता और पुलिस के बीच संवाद जारी रहेगा ।। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक फरियादी को न्याय मिलेगा ,,
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवनारायण दुवे बल्लू वकील,, व्यापारी संघ की ओर से अशोक सोनी,, वरिष्ठ जनो में केशव गुप्ता, अंजनी कुर्चानिया, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय मंचासीन रहे।
इस मौके पर समाजसेवी अंजनी कुर्चानिया बड़ागांव सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार कौरव
जन संवाद कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला।
इस जन संवाद कार्यक्रम में , वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक, सभी पत्रकार, सरपंच,,व्यापार मण्डल के व्यापारी, समाजसेवी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे*