DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली गलौज कर चार पहिया वाहन में आग लगाने वाले आरोपी को दिगोडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 Nov 2026, 09:47 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली गलौज कर चार पहिया वाहन में आग लगाने वाले आरोपी को दिगोडा पुलिस ने किया गिरफ्तार - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

* जिला टीकमगढ़*
*दिनांक : 25.11.2026*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में गाली-गलौज कर चार पहिया वाहन में आग लगाने बाले आरोपी को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक 25.11.2026 को थाना दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाएं घटित हुईं। प्रथम घटना में अभियुक्त रवि यादव पिता कृष्णप्रताप उर्फ पप्पू यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम टुडया खिरक, खर्रोई द्वारा दोपहर करीब 02:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगौड़ा में प्रवेश कर, जहां विद्यार्थियों की परीक्षाएं संचालित हो रही थीं, उत्पात मचाया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा विद्यालय के प्राचार्य के साथ अभद्रता, गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

वहीं दूसरी घटना में आरोपी द्वारा दोपहर करीब 02:45 बजे अपने एक सहयोगी के साथ दिगौड़ा निवासी अमित चौबे उर्फ भाऊ के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा फरियादी के गैराज में खड़ी चार पहिया वाहन हुंडई आई-10 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

उक्त दोनों घटनाओं पर थाना दिगौड़ा में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

1. *अपराध क्रमांक 380/26*– धारा 296(बी), 115(2), 132, 351(3) बीएनएस।
2. *अपराध क्रमांक 379/26* – धारा 296(बी), 326(जी), 351(3), 3(5) बीएनएस।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारी दिगौड़ा को आवश्यक निर्देश दिए गए।**

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में थाना दिगौड़ा पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हेतु तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी रवि यादव को ग्राम बैदऊ के पास जंगल क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से दोनों घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बल्देवगढ पुलिस की बड़ी सफलता हमीरपुर उत्तर प्रदेश से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्याब
टीकमगढ़20 Nov

बल्देवगढ पुलिस की बड़ी सफलता हमीरपुर उत्तर प्रदेश से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्याब

जिला टीकमगढ़* *दिनांक 20.11.2026* *बल्देवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में दो दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न
टीकमगढ़19 Nov

शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में दो दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न

*शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दो-दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला सम्पन्न* *टीकमगढ़ 19 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों को ड्रिप एवं स्प्परिंकलर सिंचाई पद्धति से होने वाले वास्तविक लाभों से अवगत कारण कलेक्टर विवेक श्रोतिय
टीकमगढ़18 Nov

किसानों को ड्रिप एवं स्प्परिंकलर सिंचाई पद्धति से होने वाले वास्तविक लाभों से अवगत कारण कलेक्टर विवेक श्रोतिय

*किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से होने वाले वास्तविक लाभों से अवगत कराएं – कलेक्टर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित
टीकमगढ़18 Nov

जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित

*जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!