जन्म विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने ग्राम पंचायत अचर्रा का किया भ्रमण

*जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ ने ग्राम पंचायत अचर्रा का किया भ्रमण*
*स्वास्थ्य केंद्र, सेवा सहकारी समिति एवं शासकीय शालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*टीकमगढ़, 20 नवम्बर 2026/* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ आमजन तक सुगमता से पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ द्वारा आज जतारा विकासखंड की ग्राम पंचायत अचर्रा का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सेवा सहकारी समिति एवं शासकीय शालाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित स्वास्थ्य अमले से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात उन्होंने सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद्यान्न एवं उर्वरक वितरण सहित समिति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा पात्र हितग्राहियों एवं किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय शालाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शासन द्वारा संचालित शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय संस्थाओं में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाते हुए योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाना है।
Share this:
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






