DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
जबलपुर

एसिड अटैक पीड़िता के संबंध में आपराधिक चोट क्षतिपूर्ति बोर्ड की बैठक

08 Oct 2026, 04:06 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसिड अटैक पीड़िता के संबंध में आपराधिक चोट क्षतिपूर्ति बोर्ड की बैठक - जबलपुर, मध्यप्रदेश

बालोद, 08 अक्टूबर 2026/
एसिड अटैक से पीड़ित युवती को हुए शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए आपराधिक चोट क्षतिपूर्ति बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। श्री श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का उद्देश्य पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने के साथ-साथ उसे नियमानुसार क्षतिपूर्ति, उपचार एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराना रहा। बैठक में एसिड अटैक पीड़िता की वर्तमान स्थिति, उपचार में होने वाले खर्च, भविष्य में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं तथा घटना से हुए शारीरिक एवं मानसिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पीड़िता के सामने आ रही कठिनाइयों और उसके पुनर्वास से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी ली। पीड़िता को नियमानुसार क्षतिपूर्ति एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा पीड़िता के मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने प्रकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत उचित सहायता एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। साथ ही क्षतिपूर्ति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पीड़िता को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

श्री श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि एसिड अटैक जैसी गंभीर घटनाओं से प्रभावित पीडितों को समय पर न्याय, बेहतर उपचार, मानसिक सहयोग एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को विधिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उसके सम्मानजनक जीवन और पुनर्वास के लिए भी हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़िता के हित में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सुश्री भारती कुलदीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल सर्जन डाॅ. आर. के. श्रीमाली उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पीड़िता को शासन की विभिन्न योजनाओं और विधिक प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। बैठक का उद्देश्य पीड़िता को विधिक संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उसे नियमानुसार क्षतिपूर्ति, उपचार, पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ गांधी चौराहा पर नारेबाजी के बीच पीएम मोदी पुतला दहन कोतवाली से महज़ 150 सौ मीटर दूर प्रदर्शन से गरमाये राजनीतिक गलियारे
टीकमगढ़07 Oct

टीकमगढ़ गांधी चौराहा पर नारेबाजी के बीच पीएम मोदी पुतला दहन कोतवाली से महज़ 150 सौ मीटर दूर प्रदर्शन से गरमाये राजनीतिक गलियारे

गांधी चौराहे पर नारेबाजी के बीच पुतला दहन, कोतवाली से महज 150 मीटर दूर प्रदर्शन से गरमाया सियासी…

पूरी खबर पढ़ें →
दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*
जबलपुर07 Oct

दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर07 Oct

दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

*दल्ली राजहरा।* नगर में लगातार बढ़ रही आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हिंदू सेना दल्ली राजहरा ने…

पूरी खबर पढ़ें →
90 लाख की लिफ्ट 2 महीने में धड़ाम टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 फ़ीट नीचे गिरी 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरातफरी गुणवत्ता की पोल
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
टीकमगढ़06 Oct

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर05 Oct

बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, आंखें और चेहरा गंभीर रूप से झुलसे

आमापारा में वारदात के बाद तांदुला बांध की ओर भागा आरोपी, सफेद शर्ट पहने युवक की तलाश तेजगंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!