DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

90 लाख की लिफ्ट 2 महीने में धड़ाम टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 फ़ीट नीचे गिरी 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरातफरी गुणवत्ता की पोल

07 Oct 2026, 02:54 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
90 लाख की लिफ्ट 2 महीने में धड़ाम टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 फ़ीट नीचे गिरी 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरातफरी गुणवत्ता की पोल - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

90 लाख की लिफ्ट दो महीने में धड़ाम! टीकमगढ़ स्टेशन पर 5 फीट नीचे गिरी, 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगी लिफ्ट में ओवरलोड का हवाला, लेकिन ओवरलोड सेंसर अलार्म ने नहीं किया काम; निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

टीकमगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 90 लाख रुपए की लागत से दो महीने पहले लगाई गई लिफ्ट सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक नीचे गिर गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगी लिफ्ट ऊपर उठते ही करीब पांच फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में छह से अधिक यात्री मौजूद बताए गए, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया गया कि यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-2 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट के ऊपर उठते ही अचानक झटका लगा और वह नीचे की ओर गिर गई। यात्रियों के मुताबिक लिफ्ट नीचे लगे बफर स्प्रिंग में करीब एक फीट नीचे जाकर अटक गई। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

यात्रियों प्रियम जैन, संदीप यादव, अभिषेक यादव और मनोज कुमार के अनुसार, लिफ्ट के अचानक नीचे गिरते ही अंदर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार और घबराहट की स्थिति बन गई। यात्रियों ने लिफ्ट की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम, सेंसर और सुरक्षा मानकों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

90 लाख की लिफ्ट, दो महीने में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। ऐसे में महज दो महीने के भीतर करीब 90 लाख रुपए की लिफ्ट का इस तरह नीचे गिरना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

रेलवे अध

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर07 Oct

दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

*दल्ली राजहरा।* नगर में लगातार बढ़ रही आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हिंदू सेना दल्ली राजहरा ने…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
टीकमगढ़06 Oct

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर05 Oct

बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, आंखें और चेहरा गंभीर रूप से झुलसे

आमापारा में वारदात के बाद तांदुला बांध की ओर भागा आरोपी, सफेद शर्ट पहने युवक की तलाश तेजगंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा हटवाने के लिए आदिवासी दलित पिछड़े समुदाय ने अतिक्रमण कि लगाई गुहार दबंगों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग बल्देवगढ तहसील
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर05 Oct

साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर समाज को किया जागरूक: पर्यावरण प्रेमी ने आयोजक किरण चव्हाण को रुद्राक्ष का पौधा सौंपकर जताया आभार

नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं दिखा रास्ता, पांच वर्षीय बालक को बचाया गया
उत्तर प्रदेश04 Oct

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं दिखा रास्ता, पांच वर्षीय बालक को बचाया गया

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!