DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
जयपुर

एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न सिद्धि राठौर बनीं मिस दिवा राजस्थान, फरहीन खान ने जीता मिसेज दिवा राजस्थान का खिताब; गरिमा चौहान बनीं ब्रांड एम्बेसडर

04 Oct 2026, 02:00 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न सिद्धि राठौर बनीं मिस दिवा राजस्थान, फरहीन खान ने जीता मिसेज दिवा राजस्थान का खिताब; गरिमा चौहान बनीं ब्रांड एम्बेसडर - जयपुर, राजस्थान

जयपुर, 27 सितम्बर। वैशाली नगर स्थित होटल फॉक्ससो फिओरी, जयपुर में “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन एसएस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा शानदार अंदाज में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग एवं फैशन के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना रहा। प्रतियोगिता में सिद्धि राठौर ने “एलीगेंस मिस दिवा राजस्थान 2026” का खिताब अपने नाम किया, जबकि फरहीन खान को “एलीगेंस मिसेज दिवा राजस्थान 2026” की विजेता घोषित किया गया।

वहीं जयपुर की बेटी गरिमा चौहान को “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा ब्रांड एम्बेसडर 2026” बनाया गया। आरजू चौहान मिस दिवा रनर-अप तथा सोनाली राठौर मिसेज दिवा रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्रा, CEO एवं Editor-in-Chief, भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज़ तथा बसंत जैन बैराठी, चेयरमैन, सरस्वती प्रिंटिंग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ रहे।

कार्यक्रम में जयपुर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इनमें प्रमुख प्रयोजक भावेश अरोरा, नरेंद्र सामोता, गोविन्द सिंह शेखावत, महावीर सोनी, डॉ.

किशोर गिठाला, फाउंडर ताज़ाटॉक्स क्लब, डॉ. आँचल पुरी, CEO ताज़ाटॉक्स मीडिया एवं Spotify Podcaster तथा राहुल शर्मा, अध्यक्ष बेटी फाउंडेशन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रैंड पेजेंट को तीन आकर्षक राउंड्स में आयोजित किया गया। पहले राउंड में जयपुर रेंटल स्टूडियो, प्रेजेंटेड बाय राधिका राठौर, के डिज़ाइनर वेस्टर्न गाउन्स में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया।

दूसरे राउंड में HB Fashion की डिज़ाइनर हिमानी शर्मा के कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया। वहीं ग्रैंड फिनाले में Style Switch की फाउंडर शालू मेहरा के विशेष डिज़ाइनर परिधानों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के दौरान जयपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास द्वारा विशेष ज्वेलरी उपलब्ध कराई गई। वहीं लिली सैलून की फाउंडर शीतल जोशी, ऑरा ग्लैम स्टूडियो की फाउंडर रिचा शर्मा एवं सुबीया खान ने प्रतिभागियों का मेकअप एवं लुक तैयार किया।

कार्यक्रम की ज्यूरी में पूनम गिडवानी, मयंक लालवानी, शालू मेहरा, प्रीती सिंह एवं निकिता जैन शामिल रहीं। ज्यूरी ने विभिन्न राउंड्स में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल, फाउंडर SS Events & Entertainment, एवं शो मैनेजर रिचा शर्मा ने बताया कि एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized09 Aug

गुरुग्राम में सजेगा प्रतिभाओं का सबसे बड़ा मंच, 9 अगस्त को होगा “द कैपिटल स्टार अवॉर्ड 2026”

गुरुग्राम। देशभर की प्रेरणादायक एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से Taazatalks Media द्वारा "द कैपिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized18 Jul

भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा।

भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा। 👉 केकड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized18 Jul

मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास।

मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास। केकड़ी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized26 Jun

केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा

केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा केकड़ी में खारी कुआं के पास स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSDESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized21 Jun

केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति

केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास बड़े तालाब में सेंट्रल पार्क की विधायक के प्रयास से मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री*
उत्तर प्रदेश04 Oct

रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री*

बाँदा- को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देते हुए मोहल्ला धीरज नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!