DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर बछरावाँ। बीती देर शाम

04 Oct 2026, 02:00 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग

लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर

बछरावाँ। बीती देर शाम शिव ज्वैलर्स के व्यवसायी श्री ऋषि जी के साथ शिवगढ़ रोड पर तिलेंडा और बछरावाँ के बीच हुई लूट की घटना की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कड़ी निंदा की है। घटना में श्री ऋषि जी घायल भी हुए हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री एवं बछरावाँ अध्यक्ष सुनील सागर ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि लूटकांड का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस बिना किसी देरी के अपराधियों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे और लूटा गया सोना-चांदी बरामद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर लूट में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
सागर ने कहा कि बछरावाँ मुख्य बाजार से महज 2–3 किलोमीटर की दूरी पर सूरज ढलते ही इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस प्रशासन को घटना के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त की स्थिति की भी जांच करनी चाहिए और जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई जाए, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि:
– लूटकांड का तत्काल खुलासा किया जाए।
– सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
– लूटा गया सोना-चांदी बरामद किया जाए।
– घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए।
– घटना के समय पुलिस गश्त की स्थिति की जांच की जाए।
– शिवगढ़ रोड सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
– व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सुनील सागर ने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करे।

व्यापार मंडल ने घायल श्री ऋषि जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सुनील सागर
प्रदेश संगठन मंत्री एवं अध्यक्ष, बछरावाँ
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही
ताज़ा ख़बरें04 Oct

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली **कनई बाईपास में पुलिस की सघन चेकिंग, 11 वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई**…

पूरी खबर पढ़ें →
*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*
उत्तर प्रदेश04 Oct

*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*

*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई…

पूरी खबर पढ़ें →
बाढ केतेज बहाव में नाव समेत बहा युवक,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला मछली पकड़ने के लिए नाव पर सो रहा था युवक,पीएसी ने नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन;सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलि

error: Content is protected !!