इन्दौर
भीषण सड़क हादसाः मरकाटोला घाट् पर गेहूं भरे ट्रक ने ख़राब खड़ी हुई माजदा को मारी टक्कर, 6 की मौके मौत, 7 घायल
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल है। सड़क किनारे खराब होकर खड़ी एक स्वराज माजदा वाहन को पीछे से तेज रफ्तार 16 पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद गेहूं से लदा ट्रक मौके पर ही पलट गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, स्वराज माजदा (CG 10 BU 7174) कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहा था।
मरकाटोला घाट के पास वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग मैकेनिक लेने धमतरी गए हुए थे।

करीब 11:30 बजे की सुबह रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे 16 पहिया गेहूं से लदे ट्रक (CG 04 QY 5947) ने खड़ी माजदा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान 4 अन्य घायलो ने दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल धमतरी में जारी है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया था। राहत और बचाव कार्य के लिए वरदान परमार्थ सेवा समिति और पुलिस प्रशासन की टीम 3 एंबुलेस के साथ मौके पर पहुंची। समिति के अध्यक्ष शिवा प्रधान ने बताया कि दबे हुए व्यक्ति को निकालने के लिए ट्रक मे लदी गेहूं की 600 से अधिक बोरियों को एक-एक कर हटाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

मृतको में कोमल साहू (20 वर्ष),अनीश पात्रे (22 वर्ष),दीपक कुम्हार (17 वर्ष),राजा सांवरा (27 वर्ष),कृष्णा चौहान (18 वर्ष),सुंदर लाल साहू (29 वर्ष) है|
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राजहरा, 23 सितंबर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 23 सितंबर 2026 को जिले के सभी…
पूरी खबर पढ़ें →
*पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ के खरगापुर स्थित जानकी बाई आवासीय हॉस्टल से तीन छात्र गायब हो गए हैं। मंगलवार सुबह परिजनों…
पूरी खबर पढ़ें →
महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र टीकमगढ़ । प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSमंडी मुख्य चौराहा बना अव्यवस्थाओं का अड्डा! चार आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं—अधिकारी आखिर कब जागेंगे? आदेशों…
पूरी खबर पढ़ें →
*नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित* *टीकमगढ़, 20 सितम्बर 2026/* युवा…
पूरी खबर पढ़ें →