इन्दौर
आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , चपेट में आईं ग्राम पथराटोला की तीन महिलाएं
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिले के डौण्डी तहसील अंतर्गत ग्राम पथराटोला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक कृषक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह करीब 2 से 3 बजे बजे की घटना बताई जा रही है। तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से मौके पर मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, हादसे में श्रीमती अनुसूईया बाई 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना मे रमेश्वरी बाई , शिव बाई एवं श्रीमती कालिंद्री बाई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत चिखलाकसा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे चिकित्सकों की निगरानी में है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना दल्ली राजहरा पुलिस को भी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक का माहौल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र टीकमगढ़ । प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWSमंडी मुख्य चौराहा बना अव्यवस्थाओं का अड्डा! चार आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं—अधिकारी आखिर कब जागेंगे? आदेशों…
पूरी खबर पढ़ें →
*नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित* *टीकमगढ़, 20 सितम्बर 2026/* युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
*कुंडेश्वर ट्रस्ट में 20% कमीशन के आरोप से बवाल* *क्रय समिति सदस्य का अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, चेक…
पूरी खबर पढ़ें →
*शिक्षकों की लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, चार शिक्षकों की दो वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी*…
पूरी खबर पढ़ें →
सहुरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा मधुबनी:- अंधराठाढ़ी प्रखंड के सहुरिया गाँव में बाबा विश्वकर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →