
*बांदा- पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में चिल्ला थाना पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 19/20.09.2026 की देर रात्रि चिल्ला थाना पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल को ग्राम बरेठीकला दोहतरा के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 510 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया