DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पीड़ितो के खाते में कुल ₹2,86,255 की धनराशि कराई गई व

04 Oct 2026, 02:00 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पीड़ितो के खाते में कुल ₹2,86,255 की धनराशि कराई गई व - बांदा, उत्तर प्रदेश

*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की *कुल ₹2,86,255 (दो लाख छियासी हजार दो सौ पचपन रुपये)* की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई ।

गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी हरिकृष्ण गुप्ता के खाते से UPI के माध्यम से अनाधिकृत रूप से ₹89,999 का लेनदेन हो गया था, जिनकी पूरी ₹89,999 धनराशि वापस कराई गई । इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी आदर्श मिश्रा के क्रेडिट कार्ड से एक लिंक के माध्यम से ₹1,00,068 की धनराशि कट गई थी, जिसे साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पूरी ₹1,00,068 धनराशि वापस कराई गई ।

वहीं थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से ₹1,68,000 की धनराशि कट गई थी, जिसमें से साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा ₹96,188 की धनराशि वापस कराई गई । इस प्रकार तीनों मामलों में कुल ₹2,86,255 की साइबर ठगी की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई ।

धनराशि वापस मिलने पर सभी पीड़ितों द्वारा थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बांदा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया । *बांदा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग/UPI संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें ।

साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं ।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही
ताज़ा ख़बरें04 Oct

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली **कनई बाईपास में पुलिस की सघन चेकिंग, 11 वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई**…

पूरी खबर पढ़ें →
*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*
उत्तर प्रदेश04 Oct

*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*

*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई…

पूरी खबर पढ़ें →
बाढ केतेज बहाव में नाव समेत बहा युवक,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला मछली पकड़ने के लिए नाव पर सो रहा था युवक,पीएसी ने नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन;सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलि

error: Content is protected !!