☀️उठा पटक☀️ मलाई दार बड़वारा थाने का प्रभार बदला, बाकल थाना प्रभारी का भी हुआ स्थानांतरण, दो उप निरीक्षक के अलावा 17 सहायक उप निरीक्षक भी इधर से उधर, देखें लिस्ट
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
कटनी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से कुछ देर पहले ही जिले के पुलिस बल में भारी उलट फेर किया गया है। देर रात जारी हुई तबादला सूची में सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम बड़वारा थाना प्रभारी के स्थानांतरण को लेकर है।
आपको बता दें कि लगभग 6 माह पूर्व ही उप निरीक्षक अनिल यादव को बड़वारा थाने का प्रभार सौंपा गया था, लेकिन 6 माह के अंदर ही उनको बदलकर उप निरीक्षक किशोर द्विवेदी को बड़वारा थाने का प्रभार सौंप दिया गया। बड़वारा थाना प्रभारी की जगह अब उप निरीक्षक अनिल यादव बाकल थाना प्रभारी के रूप में जाने जाएंगे। बड़वारा थाना जिले का इस समय सबसे अधिक चर्चा वाला थाना रहता है। बड़वारा थाना प्रभारी बनने की हर उप निरीक्षक की आस लगी रहती है। बड़वारा थाने के सर्वाधिक चर्चा में होने का कारण यहां पर रेत की मीनिंग को माना जाता है। पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि बड़वारा थाना प्रभारी बनते ही थाना प्रभारी की चांदी हो जाती है। यही वजह है कि चांदी काटना हर कोई चाहता है, और बड़वारा थाने की लड़ाई हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है।