Site icon desh 24×7

मनी ट्रांसफर संचालक को भारतीय बदमाशों ने मारी गोली

सिद्धार्थ नगर सीमा के करीब नेपाल के जिला पुलिस अधीक्षक एसपी महेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि भारतीय नंबर की बाइक पर सवार तीन भारतीय लुटेरों ने मनी ट्रांसफर के संचालक नितेश साह को गोली मार दी और लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों के एक समूह की ओर से चलाई गई गोली साह की गर्दन में लगी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल साह को सामान्य इलाज के बाद बीरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने हमला करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चंपारन जनपद के मोतिहारी के निवासी मुनीस यादव, राजकुमार पासवान और चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिस्टल और गोलियां बरामद की गई है। घटना स्थल पर नेपाल पुलिस के एसपी महेंद्र श्रेष्ठ और सशस्त्र पुलिस संख्या बल 11 के प्रमुख एसपी बिक्रम हुमागई समेत एक टीम को तैनात किया गया है। नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र पर सख्ती कर दी गई है। घटना स्थल सीमा क्षेत्र से करीब 300 मीटर उत्तर में है।

Exit mobile version