Site icon desh 24×7

16 अगस्त को सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मीजल्स रूवेला जन जाति दिवस मनाया जाएगा

सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को मीजल्स रूबेला दिवस मनाया जाता है, नर्मदापुरम जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मीजल्स रूबेला दिवस मनेगा जिसमे समुदाय को इन दोनों बीमारियों के लक्षण एवं बचाव बताए जाएंगे। मीजल्स यानि कि खसरा बच्चों में होने वाला गंभीर संक्रामक तथा रुबेला एक संक्रामक वायरल बीमारी है जिन्हे हमारे जिले में एमएमआर के टीके को बढ़ावा देकर इन बीमारियों को नियंत्रित कर लिया है। एमएमआर टीके से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उनको पूर्ण टीकाकृत किया किया जाएगा।
खसरा रोग देवी प्रकोप नही है बच्चों की गंभीर जानलेवा वायरस की बीमारी है। मीजल्स रुबेला के 2 टीके पहला 9 से 12 माह, दूसरा टीका 16 से 24 माह की उम्र में लगवाएं, खसरा रोग जड़ से मिटाएं।

Exit mobile version