Site icon desh 24×7

गैंगेस्टर के 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सिद्धार्थनगर. “अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया के नेतृत्व में मु0अ0सं0 18/24 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय। गिरफ्तार अभियुक्त में विक्रम पुत्र बिस्कुट निवासी छोटकी कनकटी, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर एवं रग्घू पुत्र बब्बुर निवासी छोटकी कनकटी, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजीव कुमार शुक्ला, हे0का0 दिनेश कुमार, का0 आलोक यादव, का0 विनय कुमार, का0 राहुल यादव, का0 अभिषेक कुमार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Exit mobile version